Sunday, February 23, 2025

सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के मौसम में क्या आएगा बदलाव? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमान

टॉप न्यूज़सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के मौसम में क्या आएगा बदलाव? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमान

MP weather

MP Weather Update Today: 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में इजाफा होगा और मार्च के पहले सप्ताह से गर्मी का अहसास होने लगेगा।इससे पहले आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा ।

आज राजधानी भोपाल में आसमान साफ रहेगा। हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार और सोमवार को प्रदेश में पारे में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आ सकती है।हालांकि, अभी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन रातें ठंडी बनी रहेंगी और दिन में हल्की गर्माहट रहेगी।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है।पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर आंध्र प्रदेश के ऊत्तरी तट तक एक द्रोणिका बनी है। उत्तरी केरल से लेकर मध्य महाराष्ट्र तक भी एक द्रोणिका बनी है। इन मौसम प्रणालियों के चलते हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है और तापमान में गिरावट होने लगी है। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

Weather Forecast

सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के मौसम में क्या आएगा बदलाव? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमान सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के मौसम में क्या आएगा बदलाव? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमान सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, मध्य प्रदेश के मौसम में क्या आएगा बदलाव? पढ़े IMD का लेटेस्ट पूर्वानुमान

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles